पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रस्तावित दौरे को लेकर जेजेपी ने की बैठक ll
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के प्रस्तावित दौरे को लेकर जेजेपी ने की बैठक ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रानियां के सरकारी विश्रामगृह में बैठक कर हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निकट भविष्य में प्रस्तावित दो दिवसीय रानियां हलके के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस सिलसिले में जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने इस बैठक के दौरान कहा कि हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में रानियां हलके के विभिन्न गांवों में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और ग्रामीणों को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाकर उन्हें पार्टी से जोडऩे की मुहिम चलाएंगे। जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि हाल ही में हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ऐलनाबाद हलके के विभिन्न गांवों में संपर्क साधकर अनेकानेक लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ा था। जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की इस प्रस्तावित दौरे को लेकर ड्यूटियां भी लगाई और इस जनसंपर्क अभियान में अधिकाधिक लोगों को शामिल होने का निमंत्रण देने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद हलके में जनंसपर्क अभियान की तर्ज पर ही अब पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौैटाला रानियां हलके में जोरशोर से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इस बैठक में उनके साथ जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, रानियां हलका प्रभारी जयपाल नैन, हलकाध्यक्ष कुलदीप करीवाला, मदन शर्मा, सुखदेव सिहाग, राजेंद्र कसवां एडवोकेट, गुरमंगत सिंह, हाजी युसूफ खान, बलदेव कंबोज, स. अजमेर सिंह मंदीप बराड़, जगदीश नैन, पूजा महला व मदन खीचड़ आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।@newstodayhry #newstodayhry




