Haryana
Trending

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं ने लिया शिक्षा का संकल्प ll

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं ने लिया शिक्षा का संकल्प ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शिक्षा ही एक ऐसी चीज है जो बिना सिंहासन के आपको राजा बना सकती है इसलिए शिक्षित बनिए, संगठित बनिए, संघर्ष कीजिए क्योंकि ज्ञान ही असली धन है तथा शिक्षित व्यक्ति ही सच्चे अर्थों में स्वतंत्र होता है। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय चतरगढ़ पट्टी में अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधुरा है क्योंकि इसी से समाज शिक्षित होता है, राष्ट्र सशक्त होता है और भारत समृद्ध होता है तथा बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि स्वतंत्रता समानता और न्याय का आधार है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस लोगों को साक्षरता की महत्व के बारे में जागरूक करना तथा उन्हें यह याद दिलाना कि यह दिवस व्यक्तियों, समुदायों और समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा इस दिन का उद्देश्य साक्षरता को बढ़ावा देना, गरीबी कम करना और अधिक न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और टिकाऊ समाज का निर्माण करना है। श्री साहुवाला ने कहा दिमाग को सशक्त बनाएं, जीवन बदलें ताकि दुनिया को करूणा, शांति और स्थायी परिवर्तन को बढ़ावा देने मे साक्षरता के महत्वपूर्ण महत्व की याद दिलाई जा सकें। उन्होंने कहा साक्षरता क्षमताओं का विस्तार करके जीवन को बेहतर बनाती हैं, जिससे गरीबी कम होती है, श्रम बाजार में भागीदारी बढ़ती है और स्वास्थ्य एवं सतत् विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा हमें राष्ट्रीय विकास की प्रकिया में भाग लेने के लिए व्यक्तियों को सशक्त बनना होगा ताकि हमारें देश के बच्चें पढ़-लिखकर समाज में अपना योगदान दे सकें और देश को प्रगति के रास्ते पर ले जा सकें और अपना भविष्य उज्जवल बना सकें। श्री साहुवाला ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए हर हाथ में किताब और हरमन में ज्ञान का दीपक होना जरूरी है इसलिए भारत का प्रत्येक नागरिक शिक्षित होगा तो देश से बेरोजगारी खत्म होगी और भारत समृद्ध बनेगा। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका दीपा एवं नीलम ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि हमें भारत में हर बच्चे को शिक्षित करना हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने शपथ ली कि हम अपने बच्चों के साथ-साथ समाज के गरीब बच्चों को भी शिक्षा दिलाएंगे और उन्हे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रचना, रूबी, कशिश, सोनिया, राखी, गीता, परमजीत, नीलम और मुस्कान उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button