Haryana
Trending

चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा ll

चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के कुशल मार्गदर्शन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल पुत्र प्रेम सिंह निवासी शास्त्री नगर, उकलाना के रूप में हुई है।शिकायतकर्ता पवन शर्मा पुत्र अरविंद देव शर्मा निवासी आदेश नगर, चौबीसी, उकलाना मंडी ने थाना उकलाना में शिकायत दी थी कि 05 सितम्बर 2026 को वह अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर पीतल की परात, पीतल की टोकणी, गेहूं का कट्टा व अन्य बर्तन चोरी कर लिए। मामले की जांच ASI सुभाष चंद द्वारा तत्परता से करते हुए आरोपी संदीप उर्फ नोनी को काबू कर पूछताछ की गई। पुछताछ के आधार पर आरोपी कमल को भी गिरफ्तार करके आरोपी कमल के कब्जे से चोरीशुदा पीतल की टोकणी बरामद की गई।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने थाना उकलाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ तथा चोरीशुदा सामान की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।@newstodayhry #Newstodayhry

Related Articles

Back to top button