Haryana
Trending

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, अदालत से घोषित दो आरोपी काबू ll

हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन, अदालत से घोषित दो आरोपी काबू ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार अदालत द्वारा घोषित उद्घोषित अपराधियों (P.O.) की धरपकड़ के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने कार्रवाई करते हुए अदालत से पी.ओ. घोषित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पी.ओ. स्टाफ प्रभारी PSI संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतपाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी भुना रोड, रतिया तथा रोहित पुत्र तुलसी दास, रेगर मोहल्ला, शिव कॉलोनी, हांसी के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी एनआईए एक्ट से संबंधित मामलों में अदालत के आदेशानुसार पी.ओ. घोषित किए गए थे। पी.ओ. स्टाफ की टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन, IPS के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य ऐसे आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर न्यायिक प्रक्रिया के समक्ष पेश करना है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button