Haryana
Trending

विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं शिक्षक ll

विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाते हैं शिक्षक ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए 3 के संदर्भ में लायंस क्लब सिरसा सुप्रीम ने क्लब संस्थापक लायन भीम भुड्डी के मार्गदर्शन में क्लब प्रधान लायन पुष्पिंदर खट्टर, सचिव लायन नरेश रेहलन, कोषाध्यक्ष लायन गुलशन चुघ के नेतृत्व में टीचर्स डे के सम्मान के रूप में अपना दसवां प्रोजेक्ट लगाया। इस प्रोजेक्ट में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता व समाज सेवी श्याम बजाज पहुंचे। मंच संचालन व क्लब सचिव लायन नरेश रेहलन व रीजन सेक्रेटरी लायन संजय मैहता ने प्रोजेक्ट में पहुंचने पर श्याम बजाज का व अलग-अलग विद्यालयों से आए सभी टीचर्स का हार्दिक स्वागत व धन्यवाद किया। आज के इस प्रोजेक्ट में टीचर्स डे के उपलक्ष्य में बतौर मुख्य अतिथि श्याम बजाज व सभी लायन मेंबर्स द्वारा सभी टीचर्स को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्याम बजाज ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक व गुरु का समाज में अपना अलग महत्व होता है। अंत में क्लब प्रधान लायन पुष्पिंदर खट्टर ने प्रोजेक्ट पर पहुंचने पर बतौर मुख्य अतिथि श्याम बजाज व सभी टीचर्स का व सभी लायन सदस्यों का हार्दिक स्वागत व धन्यावाद किया। इस अवसर पर लायन बलदेव कंबोज, लायन हरदीप भुटानी, लायन जितेंद्र जीतू, लायन संजय मैहता, लायन रितेश सेठी, लायन रोशन लाल मास्टर, लायन परविन्दर पांडे, लायन जितेंद्र बजाज, लायन भारत भूषण शर्मा, लायन व नगर पार्षद सनप्रीत सोढी, तथा विभिन्न स्कूलो से अध्यापक व अध्यापिकाएं सुमन लता, पायल मेहता, रिंकल, रीता मेहता, सीमा सेठी, निहारिका गर्ग, गायत्री गुप्ता, रोशन कंबोज, बलबीर सिंह, संदीप, सीमा वर्मा, स्वाज शर्मा, शिखा बैनीवाल, प्रिया गर्ग, मधु अरोड़ा सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button