Haryana
Trending

कान्हा जी की छठी पर सजेगा भव्य दरबार, 9 सितंबर को उमड़ेगी श्रद्धा ll

कान्हा जी की छठी पर सजेगा भव्य दरबार, 9 सितंबर को उमड़ेगी श्रद्धा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रानिया रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में भगवान श्रीकृष्ण के कान्हा जी की छठी उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से 9 सितंबर, बुधवार को शाम 4:15 बजे से भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में कान्हा जी का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर कमेटी के सदस्य दीपेश गोयल ने बताया कि मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ कान्हा जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। रंग-बिरंगे फूलों और मनमोहक सजावट के बीच कान्हा जी का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर वातावरण देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि कान्हा जी की छठी का यह उत्सव श्रद्धा और धार्मिक परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर कान्हा जी के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। दीपेश गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप कान्हा जी की छठी का पर्व भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उत्सव की शोभा बढ़ाने की अपील की। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button