जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा में धूमधाम से मनाया ओरिएंटेशन डे ll
जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा में धूमधाम से मनाया ओरिएंटेशन डे ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जेजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिरसा में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. सुमित्रा के नेतृत्व में ओरिएंटेशन डे (अभिमुखीकरण दिवस) उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन, विभिन्न गतिविधियों तथा संस्थान की कार्यप्रणाली से परिचित करवाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. सुमित्रा कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंनेे कहा कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत का महत्वपूर्ण अवसर है। इससे विद्यार्थियों को नए वातावरण को समझने और शिक्षकों एवं सहपाठियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलती है। प्राचार्य डॉ. सुमित्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं प्रतिभा का सर्वांगीण विकास भी इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने, नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लेने तथा कॉलेज की गतिविधियों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने का आह्वान किया। वहीं विद्यार्थी भी कालेज स्टाफ से परिचित हुए। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर हरीश मिगलानी, डॉ. रमन स्वामी, डॉ. सपना, डॉ. शर्मिला, डॉ. पूजा सहित स्टाफ सदस्य कुलदीप, मोहित व कर्मजीत उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल रहा और विद्यार्थियों ने भी पूरे जोश के साथ सहभागिता की । @newstodayhry #newstodayhry



