विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण ll
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लाला हंसराज फुटेला लॉ कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब सिरसा गैलेक्सी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सिरसा के सहयोग से समारोह का आयोजन किया गया। लाला हंसराज फटेला लॉ कॉलेज के सचिव एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सिरसा के प्रधान गौरव गोयल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. मित्रसेन गर्ग का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब सिरसा गैलेक्सी के प्रेसिडेंट डॉ विकास अग्रवाल एवं डॉ. रचना अग्रवाल ने की। सिरसा एजुकेशन सोसाइटी से देश देशकमल बिश्नोई एवं टीना फुटेला ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्य अतिथि डॉ. मित्रसेन गर्ग ने अपने संबोधन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर डॉ. मित्रसेन गर्ग के शिष्य डॉ. राकेश सिंगला प्रोफेसर चौधरी देवीलाल विद्यापीठ ने भी अपने गुरु के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में लॉ कॉलेज एवं बीएड कॉलेज के अध्यापकों एवं रश्मि गोयल, श्वेता गुप्ता, टीना फुटेला को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सिरसा के महासचिव संजीव रातूसरिया, कोषाध्यक्ष सूरज खजांची, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला विंग प्रधान निशा खजांची एवं निशु रातूसरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विकास गोयल, नीरज गुप्ता, अजय फुटेला, विजय बठला, जसप्रीत नागपाल, डा. सौरभ गुप्ता, मनीष महिपाल, विक्रांत गुप्ता, अशोक कालरा, अतुल रातूसरिया, राज कुमार सिंघल, अजय जिंदल, संदीप डिंगवाला, साहिल बंसल, हिमांशु बंसल, अरविंद रातूसरिया, टोनी गर्ग, भारत खजांची, रोहित गुप्ता, हर्षा गोयल, डा. भावना अग्रवाल, अंजू गोयल एवं शहर के काफी गणमान्य शख्सियतों ने शिरकत की। अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। @newstodayhry #newstodayhry




