Haryana
Trending

KYC के नाम पर आया Link तो सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता ll

KYC के नाम पर आया Link तो सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता ll

हिसार-(अमित कुमार):-साइबर अपराधियों द्वारा आमजन को ठगी का शिकार बनाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठग KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने, PAN अपडेट, बैंकिंग सेवा जारी रखने अथवा दस्तावेज अपडेट करने के नाम पर लोगों को SMS, WhatsApp या अन्य माध्यमों से फर्जी Link भेजकर उनके बैंक खाते से रकम उड़ाने का प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि KYC अपडेट के नाम पर मोबाइल पर आए किसी भी संदिग्ध Link पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, ATM/Debit Card की जानकारी, CVV, PIN, बैंक खाते की जानकारी या नेट बैंकिंग संबंधी विवरण साझा न करें।
ठगी का तरीका समझें—साइबर ठग ऐसे बनाते हैं शिकार
साइबर ठग SMS या WhatsApp के माध्यम से मैसेज भेजकर कहते हैं कि—
• आपकी KYC Expire हो गई है।
• KYC अपडेट नहीं करने पर बैंक खाता बंद/फ्रीज कर दिया जाएगा।
• PAN या बैंक संबंधी दस्तावेज अपडेट करने जरूरी हैं।
• दिए गए Link पर क्लिक करके तुरंत KYC अपडेट करें।
• Link पर क्लिक करने के बाद बैंक संबंधी जानकारी या OTP दर्ज करें।
ऐसे Link पर क्लिक करते ही ठग आपको फर्जी वेबसाइट या ऐप पर ले जा सकते हैं और आपकी बैंकिंग जानकारी हासिल कर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
याद रखें—OTP आपकी सुरक्षा की चाबी है
OTP, ATM/Debit Card नंबर, CVV, PIN, UPI PIN, नेट बैंकिंग Password या अन्य बैंकिंग Credentials किसी के साथ साझा न करें।
बैंक या कोई वैध संस्था सामान्यतः फोन/मैसेज पर आपसे OTP, PIN या CVV बताने के लिए नहीं कहती।
KYC के नाम पर आए Link से बचने के लिए अपनाएं ये सावधानियां

  1. अनजान SMS, WhatsApp Message या E-mail में आए किसी भी Link पर क्लिक न करें।
  2. KYC अपडेट के लिए बैंक की आधिकारिक Website, Mobile App या नजदीकी शाखा का ही इस्तेमाल करें।
  3. किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई Remote Access App डाउनलोड न करें।
  4. OTP, UPI PIN, ATM PIN और CVV कभी किसी को न बताएं।
  5. संदिग्ध Link खोलने के बाद यदि कोई ऐप डाउनलोड करने को कहा जाए तो उसे डाउनलोड न करें।
  6. बैंक खाते में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर खाते को सुरक्षित करवाएं।
  7. किसी भी साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज करवाएं।
    एसपी हिसार की आमजन से अपील-एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि साइबर ठगों की सबसे बड़ी ताकत आपकी जल्दबाजी और डर है। KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने या किसी अन्य बहाने से भेजे गए Link पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता जांचें।उन्होंने कहा कि “सावधानी ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। एक गलत Link पर क्लिक और एक साझा किया गया OTP आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकता है।”
    हिसार पुलिस की अपील—डरें नहीं, जल्दबाजी न करें, संदिग्ध Link पर क्लिक न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
    याद रखें:KYC के नाम पर Link आया—रुकें, जांचें और फिर कदम उठाएं , OTP/PIN/CVV किसी को नहीं बताएं@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button