Haryana
Trending

भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज।।

भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- आगामी 13 सितंबर को स्थानीय हुड्डा पार्क के सामने आयोजित होने वाले भिवानी ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को स्थानीय रोहतक रोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने की। इस दौरान शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने सम्मेलन की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि 13 सितंबर को आयोजित होने वाला ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और यह भिवानी में संगठन की मजबूती का नया अध्याय लिखेगा। गुलिया ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। जनता मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर जनता की आवाज उठा रहा है। 13 सितंबर को भिवानी की धरती पर उमडऩे वाला जनसैलाब यह साबित कर देगा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दें। वही बैठक के दौरान वर्तमान राजनीतिक हालात और सरकार के कामकाज पर निशाना साधते हुए प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज देश और प्रदेश का आम नागरिक चाहे वह किसान हो, युवा हो, व्यापारी हो या मजदूर भाजपा सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और कमर तोड़ दी है। हमारे देश का पढ़ा-लिखा युवा आज ऐतिहासिक बेरोजगारी के कारण दर-दर भटकने को मजबूर है, लेकिन सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने के बजाय केवल खोखले दावों में व्यस्त है। इसके साथ ही लगातार बढ़ता अपराध और ध्वस्त कानून-व्यवस्था जनता के लिए भारी चिंता का विषय बन चुकी है। सरकार आम नागरिकों, व्यापारियों और बहनों-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। जनसुविधाओं की अनदेखी और मूलभूत समस्याओं के समाधान में विफलता यह दर्शाती है कि इस सरकार का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है। भिवानी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस नाकाम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगा और जनता के अधिकारों की लड़ाई सडक़ से संसद तक लड़ेगा। भिवानी शहरी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री राव दान सिंह, बादली से विधायक कुलदीप वत्स, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल तथा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी बतौर अति विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी करेंगे।। #Newstodayhry #@Newstodayhry

Related Articles

Back to top button