अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले के लिए सिरसा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना II
अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले के लिए सिरसा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना II

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले पर सिरसा से 2 बसें व दर्जनों गाड़ियों में सैकड़ों अग्र बंधुओं को अग्रोहा विकास ट्रस्ट के जिला प्रधान पुरषोत्तम गोयल, शहरी प्रधान अनिल सर्राफ व प्रदेशाध्यक्ष अंजनी कनोडिया के नेतृत्व में अग्रोहा धाम के लिए रवाना किया गया। सर्वप्रथम सभी अग्र बंधु महाराजा अग्रसेन पार्क में इकट्ठे हुए। सभी ने महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए अग्रोहा धाम की यात्रा शुरू की और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। अग्रवाल सभा के प्रधान संजय गोयल साहुवाला व सालासर धाम मंदिर सिरसा के प्रधान गोपाल सर्राफ से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। जिला प्रधान पुरषोतम गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम अग्रवाल समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले वार्षिक मेले में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को याद किया जाता है। यह आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर एकत्रित होने और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को समानता, सेवा, सहयोग और परोपकार का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अग्रोहा धाम की यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और महापुरुषों के विचारों से परिचित होने का अवसर मिलता है। सिरसा से रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलने तथा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर सतीश हिसारिया, भीम सिंगला, सतीश मित्तल, कीर्ति गर्ग, आकाश चाचाण, हीरालाल शर्मा, प्रवीण गर्ग, गुलशन गर्ग, संजीव गोयल, भगवान दास गुप्ता, नवदीप गर्ग, महेश बांसल, प्रवीण महिपाल सहित अन्य अग्र बंधु उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry



