हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बीकेई की अगुवाई ll
हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बीकेई की अगुवाई ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली विशाल ‘किसान पंचायत’ में भाग लेने के लिए सिरसा जिले से किसानों और मजदूरों का भारी जत्था रवाना हुआ। भारतीय किसान एकता (बीकेई) के मुख्य प्रवक्ता सुभाष झोरड़ और गुरप्रीत संधू ने बताया कि प्रदेश भर के किसान-कैमरे वर्ग के हक और अस्तित्व की रक्षा के लिए सिरसा से सैकड़ों की संख्या में किसान गाड़ियों और काफिलों के साथ पिहोवा के लिए निकले हैं। प्रदेश महासचिव अंग्रेज सिंह कोटली ने जानकारी दी कि रोड़ी क्षेत्र से किसान हल्का प्रधान नत्था सिंह झोरड़ रोही की अध्यक्षता में रवाना हुए हैं। वहीं मीडिया प्रभारी गुरलाल सिंह भंगू के अनुसार रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा क्षेत्र के किसान सुभाष झोरड़, हनुमान न्योल, गुरजीत सिंह मान, सर्वजीत कंबोज और पिन्दा काहलो की अगवाई में पिहोवा के लिए रवाना हुए हैं। रवानगी के दौरान मोरीवाला गुरुद्वारा साहिब में किसानों ने लंगर ग्रहण किया, जिसके बाद वे आगे पिहोवा किसान पंचायत के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार किसानों और मजदूरों की मांगों पर तुरंत संज्ञान नहीं लेती, तो आज की पिहोवा पंचायत में बड़ा व निर्णायक फैसला लिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। तकनीकी खामियों के कारण वंचित रहे सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। आवक को ध्यान में रखते हुए एमएसपी पर तुरंत खरीद शुरू की जाए। मौसम की स्थिति को देखते हुए बिना किसी मूल्य कटौती के 20 प्रतिशत नमी तक एमएसपी पर खरीद हो। भारतीय कपास निगम द्वारा पारदर्शी तरीके से समय पर खरीद शुरू की जाए। बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य 650 प्रति क्विंटल घोषित हो। डेयरी क्षेत्र में जारी मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई हो और किसानों को लाभकारी मूल्य मिले। दुग्ध भुगतान में देरी और प्रशासनिक गड़बड़ियों की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए। नहरी व सड़क किनारे लगे पेड़ों से फसलों को होने वाले नुकसान के एवज में किसानों को आय का आधा हिस्सा मिले। फसलों की सुगम बिक्री के लिए हर 5 किलोमीटर पर उप-मंडियां या खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं। @newstodayhry #newstodayhry




