Haryana
Trending

लायंस रीजन-2 शिवाय ने 500 बच्चों को वितरित किए मास्क ll

लायंस रीजन-2 शिवाय ने 500 बच्चों को वितरित किए मास्क ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-ए3 के रीजन-2 शिवाय की ओर से स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के उद्देश्य से एवं सिरसा में फैल रहे स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय नंबर-5, अनाज मंडी, शिव चौक, सिरसा में मास्क वितरण सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। प्रकल्प के दौरान लगभग 500 बच्चों को मास्क वितरित किए गए, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरसा रमेश कुमार ने अपनी उपस्थिति दी । इस अवसर पर बच्चों को स्वाइन फ्लू एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । रीजन शिवाय टीम ने बच्चों को नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने और बीमारी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेश कुमार ने लायंस सदस्यों द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सेवा प्रकल्प के लिए मास्क का सहयोग भूतपर्व प्रांतपाल लायन सी.एस. मेहता, एमजेएफ लायन नीरज वधवा, रीजन चेयरपर्सन तथा रीजन सचिव एमजेएफ लायन संजय मेहता की ओर से प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन नीरज वधवा, जोन चेयरमैन लायन निशांत मेहता, रीजन सचिव एमजेएफ लायन संजय मेहता, वाइस रीजन चेयरमैन लायन यश मेहता, रीजन सलाहकार एमजेएफ लायन सुरेंद्र सावला, लायन शुभम दुआ, लायन नीरज बहल, लायन अमित चावला तथा लायन नितिन सराफ सहित अन्य लायंस सदस्य उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button