Haryana
Trending

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस की पहल ll

महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस की पहल ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) कांग्रेस की प्रियदर्शनी उड़ान योजना के तहत गुरुवार को जिले के गांव बप्पां में प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की वरिष्ठ सदस्य कृष्णा फौगाट ने सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं को सैनेटरी पैड वितरित किए। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के निर्देशानुसार व सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि कांग्रेस महज एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि सामाजिक सेवाओं को समर्पित दल भी है और इसी कड़ी में अब कांग्रेस की ओर से प्रियदर्शनी उड़ान योजना के तहत महिलाओं को उनके बेहतर स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें सैनेटरी पैड वितरण का कार्यक्रम तत्परता से चलाया जा रहा है जिससे अनेकानेक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। कांग्रेस नेत्री फौगाट ने कहा कि ग्रामीणांचल की महिलाएं परिस्थितयों के चलते अधिकांशत: अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान नहीं दे पाती और वे गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इन परिस्थितियों में उन्हें स्वास्थ्य के दृष्टि से बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से महिला कांग्रेस की ओर से उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों के माध्यम से सैनेटरी पैड वितरित किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से जिले की हजारों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम अनवरत जारी रहेंगे। इस अवसर पर उनके साथ अंगूरी देवी वर्मा, कृष्णा भांभू, पुष्पा नारंग, पूजा रानी, शकुंतला न्यौल, कांग्रेस की पूर्व ब्लॉक प्रधान सीमा कंबोज व गांव की सरपंच ममता रानी का विशेष सहयोग रहा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button