Haryana
Trending

5 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल ll

5 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन की चौकी HAU पुलिस ने प्रेम नगर क्षेत्र में हुए झगड़े एवं मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया है।
चौकी HAU प्रभारी की टीम ने की त्वरित कार्रवाई-प्रभारी PSI पंकज ने बताया की दिनांक 07 सितम्बर 2026 को प्रेम नगर, हिसार में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार पुत्र चाननलाल, निवासी नवदीप कॉलोनी, हिसार की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और वारदात में संलिप्त निम्न पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया—

  1. अंकित जैन पुत्र विजय कुमार जैन, निवासी मकान नं. 227, प्रेम नगर, हिसार।
  2. कपिल पुत्र अजय, निवासी मकान नं. 102, भामाश नगर, हिसार।
  3. योगेश पुत्र धर्मपाल सैनी, निवासी मकान नं. 579/11, बड़वाली ढाणी, हिसार।
  4. आनंद जैन पुत्र अजय कुमार जैन, निवासी मकान नं. 227, प्रेम नगर, हिसार।
  5. नवीन पुत्र मदनलाल, निवासी मकान नं. 1244, सोरगर ढाणी, विद्या नगर, हिसार।
    वारदात में प्रयुक्त सामान व वाहन बरामद-उन्होने बताया की जांच एवं सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान आरोपियों की निशानदेही/कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे, बींडा (लकड़ी), बुलेट मोटरसाइकिल नंबर HR 20AX 8092 तथा एक्टिवा स्कूटी नंबर HR 20AU 6382 बरामद की गई हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके आदेशानुसार बन्द जेल करवाया गया ।
    एसपी हिसार का स्पष्ट संदेश-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने कहा कि जिले में कानून एवं व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले, हिंसा एवं गुंडागर्दी में संलिप्त तथा आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना हिसार पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button