हिसार पुलिस ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाना पड़ा भारी ll
हिसार पुलिस ब्लैक फिल्म लगाकर वाहन चलाना पड़ा भारी ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एडीशनल यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान द्वारा जीन्दल चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान एक वाहन पर ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 10,000 रुपये का चालान किया गया।सहायक पुलिस अधीक्षक हिसार श्री मयंक मुदगिल, आईपीएस ने कहा कि वाहन के शीशों पर निर्धारित मानकों के विपरीत ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसे वाहन सड़क पर दृश्यता को प्रभावित करने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों के शीशों पर नियमों के विपरीत ब्लैक फिल्म न लगवाएं और सड़क पर वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का पालन करना केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है।हिसार पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।@newstodayhry #newstodayhry




