Haryana
Trending

समाजसेवा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे ll

समाजसेवा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) लायंस क्लब सिरसा सूर्या की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के दौरान किए जाने वाले प्रमुख सेवा प्रोजेक्ट्स को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्लब के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब के फाऊंडर लायन सतीश गर्ग और रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल ने विशेष रूप से शिरकत कर सदस्यों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। क्लब प्रधान लायन गोपाल कागजी ने कहा कि समाजसेवा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ वास्तव में जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सेवा प्रोजेक्ट्स आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर स्वरोजगार योजना, झोपड़ी से स्कूल तक तथा स्वस्थ तन-स्वस्थ मन सहित प्रमुख सेवा प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की गई। प्रत्येक प्रोजेक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा टीम सदस्यों को अपनी जिम्मेदारियां शीघ्र संभालते हुए कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों तक योजनाबद्ध एवं प्रभावी सेवा पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में क्लब सेक्रेटरी लायन विशाल गुप्ता, क्लब कैशियर लायन संजीव जिंदल भी मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button