बाबा श्योराम जन्मस्थली पर श्रीमद् भागवत कथा 28 सितंबर से ll
बाबा श्योराम जन्मस्थली पर श्रीमद् भागवत कथा 28 सितंबर से ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रानियां गेट, सिरसा स्थित बाबा श्योराम जन्मस्थली पर आगामी 28 सितंबर 2026 से 4 अक्तूबर 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा संबंधी जानकारी देते हुए डेरे के मुख्य सेवादार बाबा हरपाल दास ने बताया कि 28 सितंबर, सोमवार की दोपहर 1.15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी,जोकि रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी की समाधि से शुरू होगी और विभिन्न बाजारों से होते हुए बाबा श्योराम जन्मस्थली तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कथावायक आचार्य राहुल शास्त्री अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवाएंगे। उन्होंने बताया कि कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 5 अक्तूबर 2026, सोमवार प्रात: 9.15 बजे डेरा परिसर में हवन यज्ञ व भंडारा होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। @newstodayhry #newstodayhry



