Haryana
Trending

बेगू चमत्कारी धाम में बाबा रामदेव जी का 41वाॅं विशाल जागरण ll

बेगू चमत्कारी धाम में बाबा रामदेव जी का 41वाॅं विशाल जागरण ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) बेगू चमत्कारी धाम द्वारा बाबा रामदेव जी, गुरू गोरखनाथ, भगवान श्री विष्णु, बाला जी एवं दुर्गा माता तथा जय माॅं काली का 41वाॅं विशाल जागरण गतरात्रि करवाया गया एवं लंगर भण्डारा लगया गया। यह जानकारी धाम के संचालक गुरू देव पालनाथ ने दी। उन्होंने बताया कि इस जागरण के मुख्य अतिथि जयदेव सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ललित जैन थे जबकि पूजा अर्चना लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने करवाई। उन्होंने बताया कि इस जागरण की जोत प्रचण्ड ललित जैन ने की जबकि भंडारे का उद्घाटन स्वामी रमेश साहुवाला ने किया। श्री पालनाथ ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान के मशहूर कलाकार डेरू भजन एवं उनकी पार्टी ने भजन संकीर्तन करके दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिया तथा सभी ने उनके भजनों पर खुब नृत्य किया। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि बाबा रामदेव हिन्दू, मुस्लिम एकता के प्रतिक माने जाते है तथा वे दयालु, परोपकारी और सभी प्राणियों के प्रति समान भाव रखते थे। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने उंच-नीच, जात-पात के भेद को मिटाकर मानवता का धर्म सिखाया तथा उनका जीवन हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। इसलिए आज भी वे राजस्थान की आत्मा और भारत की साझा संस्कृति के पीर है तथा वे सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हजारों भक्तों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button