HaryanaUncategorized
Trending

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता अपनी मयार्दा भूल चुके हैं, जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी ll

सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता अपनी मयार्दा भूल चुके हैं, जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा बहुजन समाज पार्टी एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के खिलाफ दिए गए बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक और अमर्यादित टिप्पणी करार दिया है। प्रेस में जारी बयान में बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी सत्ता के अहंकार में पूरी तरह अंधे हो चुके हैं। वे जिस प्रकार बहुजन समाज के सम्मान और करोड़ों शोषितों-वंचितों की आवाज बहन कुमारी मायावती तथा बसपा के खिलाफ अनर्गल व अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं, उससे भाजपा की बहुजन समाज के प्रति सोच एक बार फिर सामने आई है। कृष्ण जमालपुर ने कहा कि बसपा वह राजनीतिक नर्सरी है, जिसने समाज के सबसे साधारण और गरीब तबके के लोगों को आगे बढ़ाकर विधायक, सांसद, मंत्री और चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचाया है। रिक्शा चलाने वाले, मजदूर, गरीब और वंचित परिवारों से आने वाले लोगों को बसपा ने राजनीतिक नेतृत्व का अवसर दिया और उन्हें सत्ता एवं शासन में भागीदारी दिलाई। उन्होंने कहा कि बसपा की राजनीति का मूल आधार ही यह है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, प्रतिनिधित्व और सत्ता में हिस्सेदारी मिले। कृष्ण जमालपुर ने कहा कि बहन कुमारी मायावती ने अपने राजनीतिक जीवन में बहुजन समाज के करोड़ों लोगों को आत्मसम्मान के साथ खड़े होने की प्रेरणा दी है। इसलिए किसी भी नेता द्वारा उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणी करना केवल एक राजनीतिक दल की नेता पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उनके समर्थकों और बहुजन समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बसपा अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। मंत्री कृष्ण बेदी को अपने बयान पर तत्काल खेद प्रकट करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं को जब जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना मुश्किल होता है, तो वे बहुजन समाज के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करके मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि हिसार सहित पूरे हरियाणा का बहुजन समाज ऐसी बयानबाजी को देख और समझ रहा है तथा लोकतंत्र में जनता अपने मत के माध्यम से अपना जवाब देती है। कृष्ण जमालपुर ने कहा कि बसपा संघर्ष, संगठन और बहुजन समाज की राजनीतिक भागीदारी की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। गरीब, मजदूर, किसान, दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी दिलाना बसपा की राजनीति का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा है। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button