सभी से प्रेम करना, स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी दवा ll
सभी से प्रेम करना, स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी दवा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सभी से प्रेम करना, सहनशीलता रखना, दया और करूणा रखना, ये ऐसी दवाईयां हैं जिसमें व्यक्ति की अधिकांश बीमारियां दूर हो जाती है और शरीर सुन्दर, स्वस्थ एवं मजबूत बन जाता है इसलिए हमें अपने जीवन में हर एक व्यक्ति से प्रेम करना चाहिए और सादगीपूर्ण जीवन जीना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय रानियां गेट पर क्लब द्वारा आयोजित मेहन्दी एवं गीत-संगीत प्रतियोगिता में महिलाओं को बतौर मुख्यातिथी सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि जब हम क्रोध करते हैं तो उसमें फसते भी हम है, उलझते भी हम है, पिछड़ते भी हम है और बाद में पछताते भी हम है क्योंकि क्रोध और आंधी एक समान है जिसके जाने के बाद ही हमें पता चलता है कि हमारा कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए जिससे हम बीमारियों से बच सके। श्री साहुवाला ने कहा कि मौन से अपने आप को बलिष्ठ बनाया जा सकता है, सुकून से हमें जीवन का भरपूर आनंद प्राप्त होता है तथा सत्संग, सेवा, सिमरन से हम परमात्मा को प्राप्त कर सकते है और जीवन में खुशहाली एवं सुख शांति आ जाती हैं तथा तनाव से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम घूमने से, कसरत करने से, व्रत रखने से, परिवार के साथ मिल-बैठ कर भोजन करने से हमारे शरीर में स्फूर्ति आ जाती है और हम आनन्दपूर्वक अपना जीवन जी सकते है। उन्होंने कहा कि हमें प्रतिदिन हंसना चाहिए, गहरी नींद लेनी चाहिए, अच्छे लोगों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए, सदा खुश रहना चाहिए, जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, सेवा करनी चाहिए तभी हम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है और मन को शांति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हमें हर हालत में अपना गुरू बनाना चाहिए जिनके आर्शीवाद से हमारा जीवन सफल हो सके क्योंकि सद्गुरू एक निर्माता है और डॉक्टर है जो बीमारियों की दवा बनाता है, दवाई बताता है, दवाई लिखवाता है, दवाई दिलाता है, इलाज करता है तन-मन दोनो को स्वस्थ करता है। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका रजनी एवं दीपा ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा उन्होंने बताया कि मेहन्दी प्रतियोगिता में रेखा को प्रथम पुरस्कार, ज्योति को द्वितीय पुरस्कार एवं मुस्कान को तृतीय पुरस्कार दिया गया तथा गीत संगीत प्रतियोगिता पूनम को प्रथम पुरस्कार, गीता को द्वितीय पुरस्कार एवं मीनू को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने महिलाओं की मेहन्दी लगे हुए हाथों को देखा और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पारूल, रीना, भावना, ललिता, डिम्पल, शीतल, उषा, मंजू, चांदनी, रजनी, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशिश, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनीता, कंवलजीत, खुशबू उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry



