874 ग्राम गांजा केस में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।।
874 ग्राम गांजा केस में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन (IPS) के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरवाला पुलिस टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 28.05.2026 को थाना बरवाला की पुलिस टीम सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गश्त व नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु बालक चौक क्षेत्र में मौजूद थी। गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वाटर सप्लाई खेदड़ रोड, पाबड़ा के पास से कुलदीप पुत्र भरथा निवासी गांव पाबड़ा को 874 ग्राम अवैध गांजा सहित रंगे हाथों काबू किया था। इस संदर्भ में थाना बरवाला में धारा 20-27 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया था। दौरान-ए-तफ्तीश आरोपी कुलदीप से की गई पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर यह बात सामने आई कि बरामदशुदा गांजा उसने अनिल उर्फ कानापती पुत्र रामभगत निवासी पाबड़ा, जिला हिसार से खरीदा था। सहायक उप निरीक्षक फलेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल उर्फ कानापती को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके जिला जेल हिसार भेज दिया गया है। जिला हिसार में नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री व सप्लाई करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




