Haryana
Trending

बेटी बोझ नहीं, सम्मान है — बेटियों को शिक्षित कर प्यार दें ll

बेटी बोझ नहीं, सम्मान है — बेटियों को शिक्षित कर प्यार दें ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) बेटी बोझ नहीं सम्मान है, गीता और कुरान है, घर की प्यारी सी मुस्कान है, घर की रौनक है और मां-बाप की जान है इसलिए हमें बेटियों को ज्यादा-से-ज्यादा शिक्षित करना चाहिए और उन्हें भरपूर प्यार देना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय थेहड़ मौहल्ला में बेटी दिवस पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत और दुनिया के कई देशों में बेटियों की दशा में सुधार लाने और उन्हें बेटों जितना अधिकार देने के लिए लोगो में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से प्रतिवर्ष सितम्बर महीने के चौथे रविवार को राष्ट्रीय बेटी दिवस के रूप में बनाया जाता है तथा यह एक दिन बेटियों के लिए बेहद खास होता है। उन्होंने कहा यह दिन हर एक व्यक्ति को याद दिलाने का दिन है कि आपकी बेटी आपके जीवन में और आपके लिए क्या मायने रखती है और वह आपके लिए कितनी ज्यादा कीमती है। उन्होंने कहा कि हमें समाज में फैली कुरीतियों जैसे बाल-विवाह, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा एवं उनके साथ होने वाले दुश्क्रम को रोकना और लोगो को बेटियों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा भारत में राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाने का एक और बड़ा कारण लोगो को बेटियांे को बचाने और उन्हें शिक्षित बनाने हेतू प्रयास करना है। श्री साहुवाला ने कहा कि वर्तमान में भारत में करीब 6.57 प्रतिशत गावों में ही वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल है और देश के केवल 11 प्रतिशत गावों में ही नोवीं और दसवीं की पढ़ाई के लिए हाई स्कूल है जबकि कई राज्य तो ऐसे है जहां 15 प्रतिशत से अधिक गांव में कोई स्कूल नहीं है। इसलिए भारत सरकार एवं राज्य सरकारों को देश में अधिक से अधिक स्कूल खोलने चाहिए ताकि हमारे देश की बेटियां अधिक-से-अधिक शिक्षिक हो सकें। इस अवसर पर सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशीश, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता, ज्योति, कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या, सीमा, सुनिता, कंवलजीत, खुशबु उपस्थित थे। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने सोनम रानी को उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button