Haryana
Trending

एक शाम सुरों की मल्लिका ‘लता जी’ के नाम ll

एक शाम सुरों की मल्लिका 'लता जी' के नाम ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) द वॉइस आॅफ सिरसा म्यूजिकल ग्रुप की ओर से स्व. लता जी के जन्मदिवस पर एक शाम सुरों की मल्लिका ‘लता जी’ के नाम रंगारंग कार्यक्रम श्री युवक साहित्य सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रत की अध्यक्षता ग्रुप के प्रधान डा. बबलू मनचंदा व उपप्रधान देविंद्र कुमार फौजी ने संयुक्त रूप से की। कार्यकम में बतौर मुख्यातिथि श्री जयदेव-सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ललित जैन, जबकि स्पैशल गैस्ट के तौर पर भाजपा नेता भूपेश मेहता ने शिरकत की। वहीं गेस्ट आॅफ आॅनर के रूप में मानिकचंद जैन, जीतपाल बजाज, संदीप नेहरा, गोपाल कागजी, प्रदीप अरोड़ा, डा. राकेश जाखड़, कंचन कटारिया ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संगीत संध्या की शुरूआत मधुर गीतों के साथ हुई। कलाकारों ने सदाबहार नगमों से लेकर भावपूर्ण गीतों तक की प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। जैसे ही सुरों की लहरियां गूंजनी शुरू हुईं, पूरा माहौल संगीतमय हो गया। कलाकारों ने गीतों के माध्यम से प्रेम, विरह, यादों और जिंदगी के खूबसूरत अहसासों को आवाज दी। गायक कलाकारों देवेंद्र कुमार फौजी, सुभाष चन्द्र पोस्ट आॅफिस वाले, सोनू अटवाल, कुलदीप बेदी, राजेराम कासनिया, डॉ. सुखदेव बागड़ी, डॉ. सी आर पाण्डेय, अशोक कुमार, मास्टर नोरंग लाल, विमल स्वामी, प्रमोद स्वामी, अनमोल, दिनेश स्वामी, सुभाष चन्द्र तरड़, रवि गारू, मानिक चन्द, हैप्पी, रविन्द्र, विजय सिंह, विक्रम चन्नन, प्रदीप अरोड़ा, विकास दहूजा, कैलाश सुखानी, राज कुमार खुराना, बंटी राठौड़, डीआर ध्रुव, दिनेश यूनिवर्सिटी, राजेश बिडलान ने अजीब दास्तां है ये, कहां शुरू कहां खत्म… जैसे गीतों ने श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं लग जा गले कि फिर ये हसीं रात हो न हो… की प्रस्तुति पर पूरा वातावरण तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में ये शाम मस्तानी, मदहोश किए जाए…और आज जाने की जिद न करो…जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों ने भी खूब वाहवाही बटोरी। कलाकारों की सुरीली आवाज, शानदार संगीत संयोजन और भावपूर्ण अंदाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कई प्रस्तुतियों के दौरान श्रोता भाव-विभोर नजर आए। गु्रप के प्रधान डा. बबलू मनचंदा ने कहा कि संगीत भावनाओं को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसी संगीत संध्याओं का उद्देश्य महान कलाकारों की कला और उनके संगीत योगदान को याद करना तथा नई पीढ़ी को संगीत से जोड़ना है। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं सहयोगियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन की भूमिका सुखदेव बागड़ी व बंटी राठौर ने निभाई। इस मौके पर सचिव कुलदीप बेदी, एडवाइजर रवि घारू, चीफ एडवाइजर सोनू अठवाल, कैशियर प्रमोद स्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button