15 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त सहित दो आरोपी किए काबू।।
15 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त सहित दो आरोपी किए काबू।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है । इसी क्रम में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली ने 15 किलो 550 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है । इस सम्बन्ध में पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 सितम्बर 2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान गांव गदराना से सुखचैन रोड़ पर कट्टा प्लास्टिक सहित दो व्यक्तियों को काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ के शक पर पुलिस टीम द्वारा कट्टा प्लास्टिक की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसमें से 15 किलो 550 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । बरामद डोडा चूरा पोस्त को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपियों अमरा सिंह व कुलदीप सिंह के विरूद्ध थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । काबू किए गए आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है, जो इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आमजन से अपील है कि अगर उनके पास नशा तस्करी, सेवन या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधि की सूचना हो तो बेझिझक मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 या अपने नजदीकी थाना चौकी में सूचना दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry




