Haryana
Trending

सहायता राशि की घोषणा से प्रभावित परिवारों को मिलेगा संबल ll

सहायता राशि की घोषणा से प्रभावित परिवारों को मिलेगा संबल ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए सरकार द्वारा सहायता राशि की घोषणा किए जाने के फैसले का वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि विभिन्न हादसों कुरूक्षेत्र में 24 सितंबर के 6 पीड़ितों, अंबाला में 27 सितंबर के हादसे के 6 पीड़ितों और फरीदाबाद में जान गंवाने वाले बच्ची के परिवार व सिरसा में 24 सितंबर को हुए हादसे के 3 पीड़ितों को सरकार की ओर से 5 लाख प्रति पीड़ित सहायता राशि दी जाएगी। सहायता राशि की घोषणा से हादसे में प्रभावित लोगों एवं उनके परिजनों को आर्थिक संबल मिलेगा। प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि हादसे के कारण जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुख की भरपाई किसी भी आर्थिक सहायता से संभव नहीं है, लेकिन सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता उनके लिए कुछ राहत अवश्य लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों तक सहायता राशि जल्द से जल्द पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में सभी को मानवीय संवेदनाओं के साथ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। प्रदीप रातुसरिया ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक सुरक्षा उपायों की समीक्षा कर उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। उन्होंने सहायता राशि की घोषणा को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील पहल बताते हुए इसके लिए सरकार का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button