राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब विश्व के केंद्र में ll
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब विश्व के केंद्र में ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) ऐलनाबाद नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने 101वां स्थापना दिवस स्थानीय स्वामी विवेकानंद भवन के प्रांगण में मनाया और पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर नगर के सैकड़ों स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील सरावगी नगर संघ चालक ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख एडवोकेट भारत शर्मा ने उपस्थिति दर्ज करवाई। भारत शर्मा एडवोकेट ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के केंद्र में है। विश्व भी अब देख रहा है कि किसी वैश्विक समस्या पर संघ का क्या दृष्टिकोण है। ऐसा इसलिए है क्योंकि संघ उस समस्या के समूल समाधान को केंद्र में रखकर अपनी योजना बनाता है। संघ यात्रा 101वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। स्वयंसेवकों को अब और अधिक मनोयोग व शक्ति से समाज में कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि फ्रांस में हुई घटना से हमें अनुभव लेकर युवा पीढ़ी को अपने परिवार, संस्कृति और राष्ट्र से जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे हिंदु समाज को सामाजिक समरसता के साथ संगठित होकर भारत राष्टÑ को शक्तिशाली बनाना है और परम वैभव पर पहुंचाना है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के 101 वर्षों की जीवंत यात्रा का भी विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर संघ चालक सुशील सरावगी ने संघ के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी तथा स्वयंसेवकों और समाज से अनुरोध किया कि संघ के पंच परिवर्तन कार्यक्रमों पर कार्य कर देश को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अरूण मिश्रा, मुख्य शिक्षक पवन जोशी और नगर प्रचार प्रमुख उमेश यादव ने किया। विष्णु शर्मा एडवोकेट ने कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय भक्ति के गीत भी गाए। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने ऐलनाबाद के मुख्य बाजारों में पथ संचलन किया और नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। @newstodayhry #newstodayhry


