
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां में आंतरिक शिकायत समिति की बैठक प्रो. कुलजीत कौर, पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, शिकायतों के निवारण, लैंगिक समानता तथा महाविद्यालय में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पीठासीन अधिकारी ने अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बैठक की तिथि तक यौन उत्पीड़न से संबंधित कोई शिकायत समिति को प्राप्त नहीं हुई है। समिति के सदस्यों ने इस पर संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी महाविद्यालय में सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक में निर्णय लिया गया कि छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के अधिकारों, शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया तथा आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। समिति ने निर्णय लिया कि छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण किया जाएगा। साथ ही, शिकायतों की गोपनीयता बनाए रखने तथा शिकायतकर्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने पर विशेष बल दिया गया। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अवसर पर डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. रिंकू रानी, लिपिक वेद सिंह तथा प्रो. ज्योति सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। @newstodayhry #newstodayhry


