सिरसा पुलिस लाईन में श्री अखंडपाठ साहिब का समापन ll
सिरसा पुलिस लाईन में श्री अखंडपाठ साहिब का समापन II

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) पुलिस लाईन सिरसा में पुलिस विभाग सिरसा व जिला पुलिस डबवाली द्वारा सुख, समृद्धि, लोक शांति, खुशहाली व जगत कल्याण के लिए श्री अखंडपाठ साहिब का प्रकाश 24 अक्टूबर शनिवार को शुरू हुआ था। श्री अखंडपाठ साहिब का 26 अक्टूबर 2026 को भोग डाला गया। श्री अखंडपाठ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में संगत ने शिरकत की। कीर्तन जत्था भाई सिकन्दर सिंह सिरसा वाले ने गुरु के कीर्तन द्वारा आई हुई संगत को निहाल किया। तीनों दिन गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन सिरसा में करीब 10 सालों से जगत कल्याण के लिए श्री अखंडपाठ साहिब का आयोजन किया जाता है, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी, पुलिस अधिकारी, समाजसेवी व आस पास की संगत शिरकत करती है। भोग पर पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स. आदर्शदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप पुलिस राजवीर सिंह, उप पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह, समाजसेवी गोविन्द कांडा व सिरसा जिला के गणमान्य सदस्यों ने शिरकत की। मुख्यत तौर पर श्री अखंडपाठ साहिब पर तरसेम सिंह, हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, रणजोध सिंह, सोमित विनायक, भूपिंदर सिंह, बिंदर सिंह राजिंदर सिंह भंगू, राजिंदर कंबोज, अमनदीप सिंह, बरियाम चंद, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, रणधीर सिंह, प्रीतम सिंह पूनिया, वीरप्रताप, रोशन लाल, सतवीर जोसन, अशोक कुमार और पूरी पुलिस लाईन सिरसा व पुलिस लाईन डबवाली ने सेवा की। @newstodayhry #newstodayhry




