#haryanagorvment
Trending

नशा तस्करों की अब खैर नहीं! 10 टीमों के साथ पुलिस का बड़ा अभियान

नशा तस्करों की अब खैर नहीं! 10 टीमों के साथ पुलिस का बड़ा अभियान

कैथल :- ( बलिंदर कुमार )नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार कैथल पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह चीका क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में एसएचओ चीका इंस्पेक्टर रमेश चंद्र तथा सीआईए गुहला की टीमें शामिल रहीं। अभियान के दौरान स्निफर डॉग की सहायता से 10 पुलिस टीमों में शामिल करीब 100 पुलिस कर्मचारियों ने गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 20 घरों सहित अन्य स्थानों की गहनता से जांच की। पुलिस टीमों द्वारा छानबीन की गई कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं अथवा कोई व्यक्ति गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, नशा तस्करों व अपराधियों पर शिकंजा कसना तथा उनके मन में कानून का भय पैदा करना है। कैथल पुलिस का लक्ष्य पूरे जिले को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कैथल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के दौरान अब तक नशा तस्करी के 195 मामलों में 313 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान के साथ-साथ आमजन को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा अपील की गई कि नशा बेचने वाले या अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। डीएसपी ने आमजन से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है। कैथल पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button