चोरी का सामान पहुंच रहा था नोएडा-गाजियाबाद! पुलिस ने की बरामदगीII
चोरी का सामान पहुंच रहा था नोएडा-गाजियाबाद! पुलिस ने की बरामदगीII

हिसार -(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी पड़ाव की टीम ने ऑटो मार्केट हिसार में कार एसेसरीज की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में आरोपी लक्की निवासी खिचड़ीपुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा कार एसेसरीज का सामान तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए 1 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस चौकी पड़ाव प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि दिनांक 19 नवंबर को तरुण मेहता निवासी ऑटो मार्केट, हिसार ने शिकायत दी थी कि ऑटो मार्केट में उसकी कार एसेसरीज की दुकान है। उसने करीब 5-6 महीने पहले लक्की निवासी खिचड़ीपुर, ईस्ट दिल्ली को 40 हजार रुपये मासिक वेतन पर नौकरी पर रखा था। इसी दौरान उसे दुकान से एसेसरीज का सामान चोरी होने का शक हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी किया गया सामान नोएडा और गाजियाबाद में सस्ते दामों पर बेच देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है
•एक 3 इंची प्रोजेक्टर।
•एक 2 इंची प्रोजेक्टर।
•एक डीएसपी मोटर।
•एक जरंप 3000।
•गाड़ियों के 23 एलईडी कैमरे।
•गाड़ियों के 3 एएचडी कैमरे।
•गाड़ियों की 2 एलईडी स्क्रीन।
•8 गेज तार का एक बंडल।
•एक ट्यूमर।
•चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए 1 लाख 10 हजार रुपये।
आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है तथा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry




