अवैध शराब का खेल पकड़ा, दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाईII
अवैध शराब का खेल पकड़ा, दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाईII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से कुल 30 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। पहला मामला: थाना बरवाला पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी को पकड़ा दिनांक 22 नवंबर 2026 को पुलिस चौकी पुराना बस स्टैंड बरवाला की टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान पुराना बस अड्डा बरवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुराना बस स्टैंड के पास शराब की पेटी लेकर खड़े एक युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र सुबेसिंह निवासी वार्ड नंबर 18, बरवाला, जिला हिसार के रूप में हुई तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6 बोतल देशी शराब मार्का माल्टा मस्ती और 6 बोतल देशी शराब मार्का शाही, कुल 12 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने नियमानुसार शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरा मामला: थाना सदर हिसार पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब सहित आरोपी को किया गिरफ्तार दिनांक 21 नवंबर 2026 को थाना सदर हिसार की पुलिस टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान गांव न्यौली कलां बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव मात्रश्याम में गली के पास पीले रंग का प्लास्टिक कट्टा लेकर खड़े एक युवक को काबू किया। पूछताछ में आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र सीताराम निवासी गांव मात्रश्याम, जिला हिसार के रूप में हुई। प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें से 12 बोतल देशी शराब मार्का माल्टा मस्ती तथा 6 बोतल देशी शराब मार्का ADS सहनाई, कुल 18 बोतल अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। हिसार पुलिस की अपील: अवैध शराब की खरीद-बिक्री एवं तस्करी गैरकानूनी है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अवैध नशे और शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करें। #newstodayhry @newstodayhry




