#haryanagorvment
Trending

प्रमोशन नहीं, जोखिम भत्ता भी नहीं! अब चालकों ने खोला मोर्चा ||

प्रमोशन नहीं, जोखिम भत्ता भी नहीं! अब चालकों ने खोला मोर्चा ||

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) सिरसा बस स्टैंड प्रांगण में हरियाणा राज्य परिवहन चालक संघ, सिरसा डिपो के गठन के को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चालक संघ के राज्य प्रधान संजीव कुमार, राज्य महासचिव कर्मबीर नरवाल, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र यदुवंशी व वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र घणघस ने विशेष रूप से भाग लिया। सिरसा आगार के चालकों व अन्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नेताओं ने बताया कि चालकों की लगातार अनदेखी हुई है। प्रमोशन के चांस ना के बराबर हैं, जबकि चालक का कार्य बहुत ही जोखिम व कष्ट भरा है। 50 वर्ष की आयु के बाद शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक दबाव के कारण शरीर सही ढंग से कार्य नहीं करता। इसलिए अन्य कैटेगरी की तरह चालकों को भी समयानुसार प्रमोशन मिलना सुनिश्चित करने, चालकों को जोखिम भत्ता दिलवाने व वेतनमान में संशोधन करवाने के लिए चालक संघ का गठन किया गया है, जो सांझा मोर्चा के साथ मिलकर चालकों की इन मांगों को पूरा करवाने का काम करेगा। इस मौके पर सिरसा डिपो के लगभग सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ चालकों व अन्य कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई व सिरसा आगार चालक संघ की कार्यकारिणी के गठन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी, जिसमें प्रधान चालक कुलविंदर कोटली, सचिव चालक राय सिंह, ऐलनाबाद, उप प्रधान चालक निशान सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान चालक महावीर, उमेदपुरा, खजांची चालक रमेश स्वामी, सह सचिव चालक दाता राम, प्रेस प्रवक्ता चालक रमेश जांगड़ा, आॅडिटर चालक बलवान, कार्यालय सचिव चालक राजकुमार कोटली को बनाया गया। इस मौके पर चालक चमन लाल, सतपाल, गौरीशंकर, हरफूल, विजय, यादवेंद्र, रोहताश, परिचालक सुरेंद्र, अमरजीत, जगबीर, हुसैन व अन्य चालक और परिचालक साथी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button