Haryana
Trending

गर्मी के मौसम में नहर में नहाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी कारवाई।।

गर्मी के मौसम में नहर में नहाने वाले हो जाएं सावधान, पुलिस करेगी कारवाई।।

कुरक्षेत्र-(सगीत गीत):- गर्मी का मौसम शुरु होते ही युवाओं में नहर में नहाने का क्रेज बढ जाता है। गर्मी के मौसम में नहरों में नहाने के दौरान हादसे रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। नहरों के आस-पास नहाने वालों को चेतावनी दी जा रही है कि नहर में नहाने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में नहर के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाये गये हैं तथा आस-पास के गांव के लोगों की सहायता के लिए आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा हैं। पंचायतों से आग्रह किया जा रहा है कि गांव में मुनियादी करवाएं कि नहर में नहाना वर्जित है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा एक मुहिम के तहत आमजन को जागरुक किया जा रहा है कि नहरों में डूबने से कईं घरों के चिराग बुझ चुके हैं। किसी का घर बर्बाद न हो इसलिए पुलिस द्वारा यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

गोताखोर प्रगट सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में युवा नहरों पर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नहर के किनारे आ जाते हैं और अक्सर देखने में आया है कि नहर के किनारे बैठकर शराब वगैरा की सेवन भी करते हैं । उसके बाद नहर में नहाते हैं, नशा होने के कारण अक्सर नहर में डूबने से मौत हो जाती है।

वही ज्योति कर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहरों पर गर्मी आए निजात पाने और मौज मस्ती करने के लिए युवा आते है। और कई बार हादसों का शिकार हो जाते है। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने गर्मी का मौसम शुरू होते ही नहरों के किनारे साईन बोर्ड लगवाये हैं और नहरों के आस-पास लगने वाले गांव के प्रमुख लोगों से भी तालमेल करके आमजन को जागरुक किया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button