पवित्र स्थान में और उत्तम समय में ऐसे व्यक्ति को दिया जाता हैं जिसने दाता पर किसी भी प्रकार का उपकार ना किया हो।।
पवित्र स्थान में और उत्तम समय में ऐसे व्यक्ति को दिया जाता हैं जिसने दाता पर किसी भी प्रकार का उपकार ना किया हो।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जो दान पवित्र स्थान में और उत्तम समय में ऐसे व्यक्ति को दिया जाता हैं जिसने दाता पर किसी भी प्रकार का उपकार ना किया हो वहीं असली दान कहलाता हैं तथा हमें हर वक्त जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम साहुवाला ने स्थानीय गौशाला में इस भयंकर गर्मी में 101 घड़ें एवं 101 खरबूज कामवाली बाई एवं झुग्गी-झोपड़ी वालों को वितरित करते हुए अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब हम किसी को भी कुछ योगदान करते हैं तथा बदले में कुछ भी अपेक्षा नहीं रखते तो वहीं दान परोपकार कहलाता हैं तथा तन,मन,धन से दूसरों की भलाई करते रहना चाहिए और हमें नि:स्वार्थ भावना से दान करना चाहिए तभी हमारे मन को शांति मिल सकती हैं। श्री मति नीलम साहुवाला ने कहा कि दान एक ऐसा धर्म हैं जिसके जरिए हम धर्म का पालन कर पाते हैं तथा आपके जीवन की तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं तथा आयु, सुरक्षा और सेहत के लिए दान में अचूक माना गया हैं। उन्होंने कहा कि दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति पाना आसान हो जाता हैं तथा जिंदगी सहज व सरल और शांतिमय हो जाती हैं तथा हमारी खुशी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और हम अपने आप को बेहतर महसूस करते है। उन्होंने कहा कि बिना अपने निजी स्वार्थ के किसी का किसी भी तरह का भला करने के लिए किया गया कार्य सबसे अच्छा दान हैं तथा हमारे पास जो कुछ भी हैं वह सब कुछ परमपिता परमात्मा का दिया हुआ हैं इसलिए हमें निसंकोच होकर उसमें कुछ हिस्सा दूसरों के साथ साझा करना चाहिए तभी हमारा जीवन सफल होगा और हम शांति+ से जीवन यापन कर सकेंगे। इस अवसर पर नीलम साहुवाला, पारूल, रीना, भावना, रितुन, रजनी, सोनम, रचना, दीपा, नेहा, नीरू, निशा, पायल भी उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



