Haryana
Trending

इंडियन टैलेंट हंट फांउडेशन चैरीटेबल ट्रस्ट सिरसा द्वारा डांस एवं मॉडलिंग प्रति‌योगिता में प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन।।

इंडियन टैलेंट हंट फांउडेशन चैरीटेबल ट्रस्ट सिरसा द्वारा डांस एवं मॉडलिंग प्रति‌योगिता में प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से गत रात्रि स्थानीय पंजाब पैलेस में डांस एवं मॉडलिंग प्रतिहोगीता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि अमिर सत्या फाउंडेशन की अध्यक्ष अमन लवली मोंगा थी और अध्यक्षता डॉ. गुरजीत सिंह के अलावा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष बजाज व उपाध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। कार्यक्रम में मुम्बई से फिल्मी कलाकार अशोक कालड़ा ने विषेश तौर पर शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जगसीर मालवा, बजाज स्वीट्स के मालिक जितेन्दर कुमार बजाज, डॉ. हरमन सिंह, आरके कार बाजार के संचालक नवनीत कुमार उर्फ निप्पी, ब्लू स्टार टेलर्स के मालिक भावुक कालड़ा, फ्लेयर ओवरसीस के संचालक रमनदीप एवं कमलप्रीत, पिंक तिजोरी की संचालक टविंक्ल कम्बोज, ब्यूटी मंत्रा की संचालक पायल वर्मा, लॉर्ड गणेशा ज्वैलर्स के मालिक दीपक चावला, खुराना इंडस्ट्रीज के संचालक अरुण खुराना , मनोज ईगल बुटीक के संचालक मनोज ईगल, मोबाइल कार्नर के संचालक नरेश पंजुआना, कॉम्ब एंड कैंची के संचालक हिते, लवप्रीत सिंह ओढ़ा, अनु ईगल बुटीक, सिटी सेंटर सिरसा, सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान नरेद्र सैनी, कुलदीप सैनी श्याम बैंगल के संचालक थे। सभी महिला प्रतिभागियों को संवरने के लिए अच्छी पोशाक पिंक तिजोरी सिरसा द्वारा आकर्षक परिधान दिए गए और सौंदर्य को निखारने के लिए ब्यूटी मंत्रा की संचालक पायल वर्मा का विशेष योगदान रहा। सभी प्रतिभागियों को एवं अतिथियों को क्रैकेर जैक के संचालक अतुल ठकराल की तरफ से ट्रॉफियां, सिटी सेंटर एवं हरिओम प्रॉपर्टीज की तरफ से कप और लॉर्ड गणेशा ज्वैलर्स की तरफ से बैग दिए गए। प्रतियोगिता के जजों की भूमिका में हरिद्वार से सोनिया, दिल्ली से दिव्या हाण्डा, चण्डीगढ़ से गुरप्रीत कौर, पूनम, जैसमीन और परम गिल शामिल थी। ये रहे विजेता डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विजय, द्वितीय स्थान पर आरजू व तृतीय स्थान पर दिव्या वर्मा रही। जबकि मॉडलिंग प्रतियोगिता के बच्चों के वर्ग में प्रथम स्थान पर वाणी मालवा, द्वितीय स्थान पर वर्तिका और तीसरा स्थान तोशिका चौधरी को मिला। ममता चुनी गई मिस इंडिया मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम ममता, द्वितीय ओशीन, जबकि तृतीय मनजोत रही। मनीष बने मिस्टर इंडिया मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीष रहा। जबकि द्वितीय स्थान पर युवराज महंत, तीसरे स्थान पर साहिल कम्बोज रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के चेयरमैन कश्मीर कंबोज, अध्यक्ष आशीष बजाज, उपाध्यक्ष रमेश साहुवाला, उपप्रधान सरंपच कवंलजीत कौर, सचिव अक्षित कम्बोज के अलावा गीता थिंद, अमृतपाल, अंशप्रीत कौर का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन गौरव एवं हिमाद्री ने सिलसिलेवार किया। अंत में ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर कम्बोज ने सभी का आभार व्यक्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button