भीषण गर्मी में 11 धूनी जलाकर बाबा की अनूठी तपस्या।।
भीषण गर्मी में 11 धूनी जलाकर बाबा की अनूठी तपस्या।।


फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद भीषण गर्मी के बीच इन दिनों हरियाणा समेत देशभर में सूरज आग बरसा रहा है. गर्मी के मारे लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। फरीदाबाद के सागरपुर गांव में एक बाबा खुले आसमान के नीचे भरी दुपहरी में आग जलाकर तपस्या कर रहे हैं। इस बाबा ने अपने चारों तरफ गोल घेरे में आग जला रखी है और खुद उसके बीच में बैठकर तपस्या कर रहे हैं. तपती गर्मी में उन्हें इस हालत में देखकर हर कोई दंग रह जा रहा है. दूर-दूर से लोग उन्हें देखने आ रहे हैं। जहां गांव के लोग परिक्रमा लगा रहे हैं वहीं गांव की महिलाएं भजन कीर्तन कर रही है। एक ओर जिले का तापमान 40 से 45 डिग्री के पार हो चुका है। तपस्या करने वाले बाबा वीरपाल का कहना है कि अब यह 7 दिन तक अग्नि तपस्या चलेगी । गांव में सुखचैन रहे, कोई अनहोनी न हो, संकट ना आए, इसके लिए वह अग्नि तपस्या कर रहे हैं ।। #newstodayhry @newstodayrhy



