PUNJAB
Trending

मोगा में 24 मरले जमीन विवाद में बुज़ुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ा कर की हत्या।।

मोगा में 24 मरले जमीन विवाद में बुज़ुर्ग पर ट्रैक्टर चढ़ा कर की हत्या।।

मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव चकतारेवाला में शुक्रवार सुबह 24 मरले जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में 62 वर्षीय बुज़ुर्ग चिमन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, चिमन सिंह ने एक साल पहले गांव में 1 कनाल 4 मारले जमीन गांव के एक महिला गुरदीप कौर दीपो से खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री, जमा बंदी चमन सिंह के नाम पर हे । हालांकि, जमीन पर कब्जा गुरदीप कौर दीपो के भाई बलविंदर सिंह , प्रीतम सिंह , जसविंदर सिंह के पास थे । शुक्रवार सुबह बलविंदर सिंह जब उस जमीन पर फसल की बुआई करने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, तो चिमन सिंह ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर बलविंदर सिंह ने गुस्से में आकर ट्रैक्टर चिमन सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई महिंद्र सिंह ओर परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब एक साल पहले चिमन सिंह ने गांव की महिला गुरदीप कौर उर्फ़ दीपो से 1 कनाल 4 मरले ज़मीन खरीदी थी। इस ज़मीन का पूरा भुगतान किया गया था और रजिस्ट्री व जमाबंदी चिमन सिंह के नाम दर्ज है। हालांकि, ज़मीन पर कब्ज़ा गुरदीप कौर के भाई बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह के पास था, जो कब्ज़ा छोड़ने को तैयार नहीं थे। पंचायत स्तर पर कई बार समझौते की कोशिशें हुईं लेकिन उक्त पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ।शुक्रवार को बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह और जसविंदर सिंह उसी खेत में फसल की बुआई की तैयारी कर रहे थे। जब चिमन सिंह ने इसका विरोध किया, तो बहस बाजी हुई और बलविंदर सिंह ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमारे मांग हे पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की करके हमे इंसाफ दिलाया जाए। गांव के पंचायत मेंबर अविनाश सिंह ने भी पुष्टि की कि ज़मीन का रजिस्ट्री व जमाबंदी एक चिमन सिंह के नाम था। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बलविंदर सिंह और उनके भाई तैयार नहीं हुए। उन्होंने यह भी कहा कि “चिमन सिंह पूरी तरह सही थे, सभी दस्तावेज उनके नाम पर थे। अस्पताल में आए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर हमारे उच्च अधिकारी पहुंच गए परिवार के बयान के आधार पर जो भी करवाई होगी की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button