मोगा पुलिस को मिली सुसाइड की सूचना, 64 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी।।
मोगा पुलिस को मिली सुसाइड की सूचना, 64 वर्षीय व्यक्ति ने लगाई फांसी।।


मोगा-(हरपाल सिंह सहारण):- मोगा शहर के एक मोहल्ले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 64 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, मृतक सुखविंदर सिंह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था और अभी तक शादी भी नहीं की थी। मृतक के भाई ने बताया कि वह किसी कारणवश घर से बाहर गया हुआ था, और सुखविंदर सिंह घर पर अकेला था। जब वह लौटे तो देखा कि सुखविंदर सिंह ने पंखे से चुनरी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की और समाज सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक घर में 64 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवार की ओर से बताया गया है कि मृतक लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



