आज यमुनानगर के तेजली रोड पर श्रीराम शरणम मंदिर के पास वेस्ट कागज से भरा ट्रक बिजली की तारों की चपेट में आ गया।।
आज यमुनानगर के तेजली रोड पर श्रीराम शरणम मंदिर के पास वेस्ट कागज से भरा ट्रक बिजली की तारों की चपेट में आ गया।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- आज यमुनानगर के तेजली रोड पर श्रीराम शरणम मंदिर के पास वेस्ट कागज से भरा ट्रक बिजली की तारों की चपेट में आ गया। तारों के आपस में टकराने से निकली चिंगारी से ट्रक में लदे कागज में आग लग गई। कागज से आग की लपटें उठने लगी तो लोगों ने शोर मचा दिया। ड्राइवर सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को खाली मैदान में लेकर गया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग से ट्रक व इसमें लदा कागज जल गया। ट्रक ड्राइवर आज शाम ट्रक में वेस्ट कागज लेकर तेजली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह श्रीराम शरणम मंदिर के पास पहुंचा तो तारें आपस में टकरा गई। इससे तारों से चिंगारी निकलने लगी और ट्रक में आग लग गई। इस पर ड्राइवर ट्रक को सामने के खाली मैदान में लेकर गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। आग इतनी ज्यादा थी कि जेसीबी की मदद से ट्रक में भरे कागज को बाहर निकाला।। #newstodayhry @newstodayhry



