Haryana
Trending

रतिया शहर के टोहाना मार्ग पर स्थित सिटी पैलेस में हाल ही में एक सादगीपूर्ण विवाह समारोह संपन्न हुआ।।

रतिया शहर के टोहाना मार्ग पर स्थित सिटी पैलेस में हाल ही में एक सादगीपूर्ण विवाह समारोह संपन्न हुआ।।

रतिया-(रवि गोयल):- ना दहेज ना डीजे ना मेंहदी रस्म, ना फेरे ना पण्डित बिना किसी बाह्य आडम्बर के हुई अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय। दहेज और आडंबर से मुक्त विवाह ने खींचा लोगों का ध्यान। रतिया शहर के टोहाना मार्ग पर स्थित सिटी पैलेस में हाल ही में एक सादगीपूर्ण विवाह समारोह संपन्न हुआ, जो अपनी विशेषता के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। बिना पंडित, बिना परंपरागत रस्मों और बिना किसी प्रकार के तड़क-भड़क के यह विवाह दहेज प्रथा और फिजूलखर्ची के विरोध में एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है। विवाह में वधू ज्योति, पुत्री श्री देशराज (निवासी गांव लहरिया, भूना खंडका) और वर गुरलीन सिंह, पुत्र श्री अवतार सिंह (निवासी गांव कुल्लां) ने भाग लिया। लड़की संत रामपाल जी महाराज की शिष्या हैं और उन्हीं की प्रेरणा पाकर उन्होंने इस अनूठे विवाह का आयोजन किया गया। लड़के ने भी उनकी दहेज मुक्त विवाह मुहिम में शामिल होकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया। समारोह में न कोई डीजे था, न बारात, न ही महंगे परिधान या आभूषण। विवाह पूरी तरह से सादगी से संपन्न हुआ, जिसमें केवल नजदीकी लोग शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में फैल रहे दिखावे और खर्चीली शादियों की परंपरा को तोड़ना और दहेजमुक्त विवाह को बढ़ावा देना था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह विवाह नई पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि विवाह केवल दो व्यक्तियों के मिलन का पवित्र बंधन है, न कि सामाजिक प्रदर्शन का माध्यम।इस अवसर पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button