Haryana
Trending

एसपी डॉ.मयंक गुप्ता पुलिस लाइन के परेड़ ग्राउंड में पंहुचकर परेड़ की सलामी ली।।

एसपी डॉ.मयंक गुप्ता पुलिस लाइन के परेड़ ग्राउंड में पंहुचकर परेड़ की सलामी ली ।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- एसपी डॉ.मयंक गुप्ता पुलिस लाइन के परेड़ ग्राउंड में पंहुचकर परेड़ की सलामी ली । उत्कृष्ट कार्य करने वाले 7 पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र व नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया । सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बरनाला रोड़ स्थित पुलिस लाइन में सप्ताहिक जनरल परेड़ की सलामी लेकर परेड़ का निरीक्षण किया । परेड़ के दौरान पुलिस जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगाई गई । जनरल परेड़ के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों में तैनात ईआरवी डायल 112,राइडर,पीसीआर व अन्य वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों के रजिस्टर को गहनता से चेकिंग करने उपरांत पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए की सरकारी गाड़ियों को अपनी गाड़ी की तरह रखें,तथा समय-समय पर गाड़ियों की मेंटेनेंस करवाना सुनिश्ति करें । यदि भविष्य में किसी भी गाड़ी की सही तरीके से मेंटेनेंस या साफ सफाई नही पाई गई तो संबंधित थाना प्रभारी,वाहन चालक व गाड़ी में तैनात इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । पुलिस अधीक्षक ने सभी बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का फिडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने पुलिस बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को अपने थाना क्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए,ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें जा सके । उन्होंने कहा कि समाज में बच्चों,महिलाओं तथा बुजर्गो को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है । पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता ने कहा कि बाइक राइडर्स व ईआरवी डायल 112 पर तैनात कर्मचारियों को अपने थाना अधिकार क्षेत्र में आने वाले एटीएम,बैंक,स्कूल, कॉलेज तथा सरकारी बिल्डिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो तो बिना किसी देरी के समय पर पंहुच कर निदान किया जा सके । उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त व नाकाबंदी के दौरान सभी पुलिस कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट पहने हुए हो तथा रात्रि नाकाबंदी के दौरान नाका पर बैरिकेट सही तरीके से लगे हो तथा प्रत्येक वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग होनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डायल 112 व राइडर्स पर तैनात पुलिस कर्मी आपस में तालमेल बनाए रखें ताकि अपराध पर कारगर ढ़ंग से अंकुश लगाया जा सके । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थ गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कारगर ढंग से अंकुश लगाने वाले 7 पुलिस कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । सम्मानित होने वालों में पुलिस जवानों में राइडर नंबर 20 रानियां में तैनात सिपाही मनदीप सिंह व एसपीओ सुर्याप्रकाश तथा शहर थाना सिरसा में राइडर नंबर एक पर तैनात सिपाही शेर सिंह व एसपीओ राजेंद्र सिंह के अलावा कीर्ति नगर पुलिस चौकी के एरिया में राइडर नंबर 7 पर तैनात ईएचसी तिलक राम व एसपीओ आत्माराम व शहर थाना में तैनात होम गार्ड के जवान मनजीत सिंह का नाम मुख्य रुप से शामिल है । पुलिस अधीक्षक ने राइडर नंबर एक पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्रथम पुरस्कार तथा राइडर नंबर 7 पर तैनात पुलिस कर्मियों को द्वितीय पुरस्करा देकर सम्मानित किया । गौरतलब है कि सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेवा सुरक्षा सहयोग,ईमानदारी,सच्ची निष्ठा,अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए बेहतर ढंग से ड्यूटी की थी । पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अन्य पुलिस कर्मचारियों को कहा कि सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने जीवन में नियमित रुप से ईमानदारी से काम कर समाज में पुलिस विभाग की बेहतर छवि के लिए काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने जरनल परेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो से कहा कि अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा तथा काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग की छवि को और बेहतर बनाने के लिए सभी पुलिस जवानों को नेक नियति व ईमानदारी से मिलकर काम कर समाज में एक अनूठी मिशाल पेश करें । उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए । पुलिस जवानों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस जवानों को हमेशा समाज हित में कार्यो करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए । उन्होंने कहा कि थाना में आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा प्राथमिकात के आधार पर उनकी सुनवाई कर शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने की कोशिश करनी चाहिए II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button