Haryana
Trending

सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार पुलिस जिला सिरसा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे।।

सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार पुलिस जिला सिरसा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस अधीक्षक डॉ.मयंक गुप्ता के निर्देशानुसार पुलिस जिला सिरसा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने ऐलनाबाद क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों के कब्जा से लाखों रुपए का 23 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिहं ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान सुखदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह,मनप्रीत सिंह पुत्र गुरमुख सिंह व गुरवीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासियान वार्ड नंबर 4 ऐलनाबाद जिला सिरसा के रुप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ऐलनाबाद से ठोबरिया रोड़ पर नजदीक ढाणी बच्चन सिंह के पास नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की गहनता से चेकिंग कर रहे थी । इसी दौरान ऐलनाबाद की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की कार आती दिखाई दी । उक्त कार सवार युवकों ने सामने पुलिस पार्टी को देखकर अचानक गाड़ी को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त कार सवार युवकों को काबू कर वापस मोडने का कारण पूछा तो कार सवार युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाएं । नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर कार की चेकिंग के तो कार की पिछली सीट पर प्लास्टिक के दो कट्टे बरामद हुए । पुलिस पार्टी ने उक्त कट्टो को खोलकर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टो से 23 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शरु की गई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर डोडा चूरा पोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button