Haryana
Trending

पलवल जिले के गांव सराय में सीबीआई की टीम ने एम्स के डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर।।

पलवल जिले के गांव सराय में सीबीआई की टीम ने एम्स के डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर।।

पलवल -(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव सराय में सीबीआई की टीम ने एम्स के डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर 3 साल पहले 8 वर्षीय रिजवान नामक बच्चे की हत्या की जांच करने के लिए 3 बाद शव कब्र से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर एम्स देहली के डाक्टर अपने साथ ले गए। अब लगता हैं कि सीबीआई 3 साल बाद रिजवान की हत्या का जल्द खुलासा करेगी । पलवल के गांव सराय में 23 दिसंबर 2021 को आठ वर्ष के मासूम रिजवान का अपहरण कर हुई हत्या के मामले में चंडीगढ़ सीबीआई की टीम अदालत के आदेश के बाद गांव सराय पहुंची। सीबीआई व दिल्ली के एम्स अस्पताल से आए डॉक्टरों की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मृतक रिजवान के शव को कब्र से बाहर निकालकर अपने साथ देहली के एम्स अस्पताल ले गई । इस बारे में नायब तहसील मोहम्मद खान ने बताया कि जिला उपायुक्त के आदेश पर उनको 8 वर्षीय रिजवान के शव को कब्र से बाहर निकालने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था और वह मुड़कटी थाना पुलिस और सीबीआई टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे और गांव सराय निवासी मुस्ताक का आठ वर्षीय बेटा रिजवान 23 दिसंबर 2021 की सांय साढ़े पांच बजे के करीब गांव की मस्जिद में गया जहां से रिजवान लापता हो गया । पीड़ित मुश्ताक ने बेटे की लापता होने की शिकायत 24 दिसंबर को मुंडकटी थाना पुलिस को दी।पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज कर लापता बच्चों की तलाश शुरू कर दी ।30 दिसंबर को लापता रिजवान का शव गांव से बाहर ईंख के खेत में क्षत-विक्षत हालत में पाया ,मृतक बच्चे के गले को किसी जंगली जानवर ने क्षत-विक्षत कर दिया था । मृतक बच्चे के शव को खेत मे चारा लेने गई गांव की महिला ने देखा और शव मिलने की सूचना पुलिस को दी । शव मिलने की सूचना मिलते ही तत्कालीन डीएसपी सज्जन सिंह भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए और मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया था लेकिन पुलिस मासूम रिजवान के अपहरणकर्ता हत्यारों लगाने में नाकामयाब रही । मृतक रिजवान के पिता मुस्ताक ने जांच के लिए हाईकोर्ट चंडीगढ़ में अपनी शिकायत दी जंहा हाई कोर्ट ने पलवल एसपी को एसआईटी गठित करने के आदेश दिए लेकिन मामले में सीट कोई खुलासा नहीं कर पाई । बाद में एसआईटी टीम की स्टेटस रिपोर्ट हाईकोर्ट में पुलिस ने पेश की तो कोर्ट ने हत्याकांड का खुलासा करने के लिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। रिजवान की हत्याकांड का पता लगाने के लिए सीबीआई की टीम ने अदालत से दूसरी बार मृतक रिजवान के शव के पोस्टमार्टम की अनुमति ली। अदालत में मृतक के पिता मुस्ताक ने अपनी सहमति दर्ज करवाई। मंगलवार को सीबीआई के इंस्पेक्टर गुरतार सिंह के नेतृत्व में एम्स के डॉक्टरों की टीम गांव सराय पहुंची जंहा भारी संख्या में ग्रामीणों के बीच ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अनिल कुमार की देखरेख में कब्र से मृतक का शव निकाला गया। शव निकालने के बाद डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम के लिए अपने साथ ले गई । लेकिन अब देखना होगा कि सीबीआई टीम क्या 3 साल बाद रिजवान की हत्या का खुलासा कर पाएगी ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button