14 जुलाई को निकल जाएगी ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा, शोभा यात्रा को लेकर की गई बैठक।।
14 जुलाई को निकल जाएगी ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा, शोभा यात्रा को लेकर की गई बैठक।।

नूंह-(निकुंज गर्ग):- 14 जुलाई को निकल जाएगी ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभायात्रा, शोभा यात्रा को लेकर की गई बैठक। नूंह में एक बार फिर ब्रजमंड़ल जलाभिषेक यात्रा के आयोजन को लेकर बुधवार को किरा गांव स्थित वीर भगत सिंह गौशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जलाभिषेक यात्रा समिति के प्रधान नत्थूराम गुर्जर द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव-गांव जाकर लोगों से यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा। यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें तथा जिले में आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा को संपन्न करवाने में सभी जिलावासी सहयोग करें, इसका भी आहवान किया गया। इस बार ब्रिज मंडल जल अभिषेक शोभा यात्रा सावन मास के पहले सोमवार 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी । गौशाला समिति के प्रधान योगेश शर्मा ने बताया कि इस बार यात्रा भव्य रुप से तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी। यात्रा में नूंह जिले से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नूंह जिले में स्थापित ऐतिहासिक पांडवकालीन मंदिर नलहड, झिर मंदिर फिरोजपुर झिरका और सिंगार गांव के श्रंगश्वेर मंदिर के एतिहासिक महत्व से परिचित करवाना तथा इन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़े इसलिए यात्रा का आयोजन हर वर्ष साधू-संतों के मार्गदर्शन में किया जाता है।। newstodayhry @newstodayhry



