चंडीगढ़ जूनियर बॉयज़ में वतनदीप बीरुवाला गुढ़ा ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन।।
चंडीगढ़ जूनियर बॉयज़ में वतनदीप बीरुवाला गुढ़ा ने स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन।।

बड़ागुढ़ा -(गुरनैब सिंह दंदीवाल):- वतनदीप बीरुवाला गुढ़ा ने 63-66 किग्रा भार वर्ग में चंडीगढ़ जूनियर बॉयज़ स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बीरुवाला गुढ़ा जिला सिरसा का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता वतनदीप सुपुत्र सतेंद्र सिंह बीरुवाला गुढ़ा की इस उपलब्धि पर कोच सतवीर कौर सहित वतनदीप व परिजनों को उनके प्रशंसकों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही है। गांव बीरुवाला गुढ़ा स्थित खेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सतबीर कौर द्वारा बच्चों को नशों से दूर रहकर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित कर, उन्हें अभ्यास करवाया गया। जिसमें वतनदीप बीरुवाला गुढ़ा ने भी पढ़ाई के साथ साथ 2021 बॉक्सिंग अभ्यास किया था।जिसके बाद पिछले वर्ष वतनदीप का चयन बाॅक्सिंग एक्सीलेंसी पंचकुला ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में हो गया था ।जिसमें खिलाड़ियो को रहने खाने पीने की निशुल्क सेवा दी जाती है। वही पंचकुला बाॅक्सिंग एक्सीलेंसी ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में भी बाॅक्सिंग कोच सतवीर कौर ने ही वतनदीप को एक वर्ष का अभ्यास करवाया है। वतनदीप द्वारा बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर उनकी इस उपलब्धि पर बीरुवाला गुढ़ा गांव में खुशी का माहौल है। इसके अलावा खुशी की बात है कि जुनियर नेशनल बाॅक्सिंग चैंपियनशिप 19 जून से 25 जून 2025 जो कि एनबीए रोहतक में हो रहा है ।ग्रामवासियों सहित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच सतवीर कौर सहित वतनदीप को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया।। #newstodayhry @newstodayhry



