Haryana
Trending

सिरसा ने जिले मे अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए।।

सिरसा ने जिले मे अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए।।

सिरसा -(अक्षित कम्बोज ):- सिरसा शहर मे दो अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की तस्करी करते एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर सहित दो नशा तस्करों को हरियाणा एनसीबी की सिरसा यूनिट ने किया गिरफ्तार।अंतरराज्यीय नशा तस्कर से 10.480 किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ चुरा पोस्त और दूसरे नशा तस्कर से 7.20 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन हुआ बरामद। थाना सिटी, सिरसा और थाना सिविल लाइन, सिरसा मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यामिक मात्रा के दो भिन्न भिन्न मुकदमे दर्ज।सिरसा(07.06.2025) प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी की यूनिट सिरसा ने जिले मे अलग अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर सहित कुल दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी सिरसा यूनिट के इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में स.उप.नि. चनन राम ने अपनी टीम के साथ सिरसा शहर मे कार्यवाही करते हुए बाल्मीकि चौक के पास से जिले के चतरगढ़ पट्टी के रहने वाले योगेश कुमार पुत्र अशोक कुमार को अवैध नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की निगरानी मे तलाशी लेने पर योगेश के पास से कुल 7.20 ग्राम मात्रा मे अवैध नशीले पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ और तस्करी मे इस्तेमाल चंडीगढ़ नंबर की एक स्कूटी को भी पुलिस टीम दवारा जब्त कर लिया गया है। स.उप.नि. चानन राम ने अपनी टीम के साथ कुछ समय के अंतराल मे दोबारा कार्यवाही करते हुए शहर मे बने सालासर मदिर के पास लालबत्ती चौक से जिला जालंधर, पंजाब के रहने वाले एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर बलवीर सिंह पुत्र मोहिन्दर सिंह को भी अवैध नशीले पदार्थ सहित काबू करने मे सफलता मिली। राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर आरोपी बलवीर के पास से कुल 10.480 किलोग्राम मात्रा मे अवैध नशीले पदार्थ चुरा पोस्त बरामद हुआ। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पहले आरोपी पर थाना सिटी, सिरसा तो दूसरे अंतरराज्यीय आरोपी पर थाना सिविल लाइन, सिरसा मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यामिक मात्रा के दो अलग अलग मुकदमे दर्ज किए गए है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के सामने पेश करके रिमान्ड पर लेकर आगामी कार्यवाही की जाएगी और नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना देने वाले का नाम वपता गुप्त रखा जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button