Haryana
Trending

गांव धनाना में हुई दुखद घटना के चलते बैठक की गई रद्द।।

गांव धनाना में हुई दुखद घटना के चलते बैठक की गई रद्द।।

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- इनेलो बवानीखेड़ा हल्का की कार्यकारिणी घोषणा के लिए बैठक हुई रद्द । गांव धनाना में हुई दुखद घटना के चलते बैठक की गई रद्द : अशोक ढ़ाणीमाहु। इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना है पिता द्वार बच्चो की हत्या : कृष्ण मिताथल संस्कारों की कमीव नशोखोरी के कारण समाज में बढ़ रही है अपराधिक घटनाएं : इंदु परमार इंडियन नेशनल लोकदल संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रविवार को बवानीखेड़ा हल्का की कार्यकारिणी घोषित की जानी थी, उसके लिए बैठक थी। लेकिन रविवार को गांव धनाना में दुखद घटना के चलते यह बैठक रद्द कर दी गई है। यह जानकारी इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने स्थानीय सर छोटूराम कॉलोनी स्थित रामकुमार मिताथल के निवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि वे दुखद परिवार के प्रति संवदेना प्रकट करते है तथा दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को इनलो की बवानीखेड़ा हल्का की कार्यकारिणी घोषित होनी थी। लेकिन इस घटना के चलते यह बैठक रद्द कर दी गई है तथा आगामी बैठक की घोषणा भविष्य में कर दी जाएगी। इनेलो जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पीडि़त के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की घोषणा के लिए बैठक की घोषणा भविष्य में की जाएगी इस मौके पर बवानीखेड़ा हल्का अध्यक्ष कृष्ण मिताथल ने कहा कि बवानीखेड़ा हल्के की कार्यकारिणी की घोषणा के लिए बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान उन्हे पता चला कि गांव धनाना में एक दुखद घटना घटित हुई है, जिसके चलते उन्होंने अपनी बैठक व कार्यकारिणी की घोषणा स्थगित कर दी। उन्होंने कहा कि गांव धनाना में घटित हुई घटना ना केवल दुखदायी, बल्कि समाज के लिए घातक भी है। उन्होंने कहा कि यदि माता-पिता ही बच्चें की हत्या करने लगे तो इसानियत व मानवता से भरोसा पूरी तरह से उठ जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ इनेलो नेत्री इंदु परमार ने कहा कि वे पीडि़त परिवार के साथ है तथा किसी भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए हमेशा तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव धनाना में पिता द्वारा अपने बच्चों की हत्या करना समाज में संस्कारों की कमी को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की जड़ नशाखोरी होती है, जिसके चलते पूरे परिवार तबाह हो जाते है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button