Haryana
Trending

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा II

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा II

जिला में प्रभावी रूप से जारी है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान:-

पलवल-(निकुंज गर्ग):- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा राजकीय कन्या वरिष्ट विद्यालय हथीन में हुआ तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला के खंड हथीन के विभिन्न विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली निकाली गई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में 2 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं।

शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि:-

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि रैली की शुरुआत शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के प्रधानाचार्य कंवर भान द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। खंड हथीन शिक्षा विभाग ने नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि पूरा हथीन शहर तिरंगा यात्रा रैली से तिरंगा मय हो गया। प्रिंसिपल कंवर भान, प्रिंसिपल सतीश कुमार ने बच्चों को तिरंगा को हर घर में लगाने के लिए प्रेरित किया। रविंद्र दीक्षित ने बच्चों को कहा कि दो अगस्त से 15 अगस्त तक हर अवस्था में सभी घरों पर तिरंगा फहराने का काम करे।

हर घर तिरंगा अभियान :-

हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ट विद्यालय हथीन में तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, राखी कंपटीशन, पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम, द्वितीय ,और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए । इस तरीके की प्रतियोगिताएं खंड के विभिन्न विद्यालयों में 15 अगस्त तक रोजाना कराई जाएंगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक पाठशाला महेशपुर से गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर ज्योति शर्मा ,राजेश कुमारी, सुनील कुमार, संतराम, तौफीक हुसैन, तैयब हुसैन, कमलेश, सत्यवती,शालू, परमाल, अंजू सिंह व हिमानी मित्तल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button