Haryana
Trending

यमुनानगर, 9 जून। एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।।

यमुनानगर, 9 जून। एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर, 9 जून। एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर ट्रॉमा सेंटर के शवगृह में 72 घंटे की शिनाख्त के लिए रखवा दिया। फिलहाल पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। राजकीय रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि कल शाम को शुगर मिल के पीछे रेलवे लाइनें पर एक अज्ञात युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शरीर पूरी तरह से टुकड़ों में बिखर गया। शव की कोई पहचान न होने के कारण कब्जे में लेकर ट्रॉमा सेंटर के शवगृह में 72 घंटे की शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब है। इसके शरीर पर मेहंदी रंग की टी शर्ट, काले रंग का लोवर और पैर में सफेद जूते डाले हुए हैं। पुलिस फिलहाल आसपास के क्षेत्र में युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button